अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे बाद शासन ने की अफसरों की पोस्टिंग
भोपाल । राज्य शासन द्वारा भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किए जाने की अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे बाद शुकवार को बाद दोनों शहरों के पुलिस कमिश्नर के नाम का ऐलान कर दिया है। भोपाल की कमान जहां मकरंद देउस्कर संभालेंगे। वहीं, इंदौर का जिम्मा हरिनारायण चारी मिश्र को सौंपा गया है। दौनों ही आईपीएस अधिकार जबलपुर में एसपी रह चुके हैं। शासन ने इंदौर और भोपाल में अफसरों की पोस्टिंग कर इस प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया है। फिलहाल दोनों शहरों में अभी आधे से ज्यादा पद खाली रखे गए हैं। अधिकांश अफसरों की जहां पर पोस्टिंग थी, वहीं पर उन्हें नए पदों के अनुसार पदस्थ कर दिया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी यहीं पर पदस्थ आईजी हरिनारायणचारी मिश्र को दी गई है, मुख्यमंत्री के ओएसडी मकरंद देउस्कर को भोपाल का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। दोनों ही शहरों में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के एक-एक पद को खाली रखा गया है। वहीं डीसीपी के भी कुछ पद खाली रखे गए हैं।
भोपाल की व्यवस्था में नियुक्त ये अफसर
मकरंद देउस्कर पुलिस कमिश्नर, इरशाद वली अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(एडि. सीपी), विजय खत्री और साई कृष्ण थोटा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), रामजी श्रीवास्तव, दिनेश कुमार कौशल, संदीप कुमार दीक्षित, राजेश भदौरिया, रामस्नेही मिश्र, रश्मि मिश्र, ऋचा चौबे को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं आईपीएस अंकित जैसवाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, और आईपीएस अभिनव विश्वकर्मा सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इंदौर के पुलिस कमिश्नर सिस्टम में इन्हें जिम्मेदारी
हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस कमिश्नर, मनीष कपूरिया अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, महेश चंद्र जैन, आशुतोष बागरी, अरविंद तिवारी को पुलिस उपायुक्त, राजेश व्यास, राजेश रघुवंशी, अनिल पाटीदार, गुरुप्रसाद पारासर, प्रशांत चौबे, जसवीर सिंह भदौरिया और शशिकांत कनकने को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं आईपीएस मोती उर रहमान सहायक पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। इसी तरह सीएसपी रैंक के जो अफसर जिस संभाग के प्रभारी थे, उन्हें भी नए सिस्टम में वहीं पर पदस्थ रखते हुए जिम्मेदारी दी गई है।