Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस भी लगाएगी विधायकों की पाठशाला, अगले माह ट्रेनिंग कैम्प

पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का विचारधारा पर फोकस भोपाल। कांग्रेस भी मिशन-2023 की तैयारी के तहत अब भाजपा की तर्ज पर अपने विधायकों की पाठशाला लगाएगी। इसके लिए पीसीसी ने विधायकों को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम बनाया है। दरअसल, कांग्रेस के रणनीतिकार बीते दो साल में पार्टी विधायकों की भूमिका और जनता के बीच उनके जुड़ाव को लेकर चिंतित है और कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने से पूर्व सीएम व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ हर पहलु पर विधा

यकों को पार्टी से जोड़े रखने अपनी योजना पर काम करना चाह रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस विधायकों का ट्रेनिंग कैम्प लगाया जाएगा। 

बड़े नेता देंगे टिप्स और संवाद करेंगे 

ट्रैनिंग कैंप में पार्टी के कई केंद्रीय नेता विधायकों को पाठ पढ़ाने के लिए या तो भोपाल आएंगे या वचरुअली क्लास लगाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विधायकों को पार्टी की विचारधारा से मजबूती के साथ जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनकी पहल पर यह तय हुआ कि कांग्रेस के विधायकों को पार्टी की विचारधारा के साथ ही उसके इतिहास एवं पार्टी के पुराने नेताओं के संबंध में बताया जाए, ताकि विधायक पार्टी को हर स्तर पर समझ सकें। माना जा रहा है कि जनवरी में यह कैंप लगाया जा सकता है। पहले यह दिसंबर में लगाया जाना था, लेकिन विधानसभा सत्र के चलते इस कैम्प को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.