शहडोल स्थित ससुराल शोक में डूबा
नई दिल्ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे उनका हेलिकॉप्टर क्र ैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका शहडोल जिले के सोहागपुर की निवासी हैं और इस हादसे की खबर मिलते ही शहडोल शोक में डूब गया। रीवा रियासत से जुड़े उनके भाई हर्षवर्धन सिंह भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं जबकि उनकी ससुराल पक्ष के लोग जबलपुर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए। तमिलनाडू के कार्यक्रम से लौट रहे थे.......... बताया जाता है कि हादसा तब हुआ जब जनरल रावत कुन्नूर में एक कार्यक्र म में शामिल होने के बाद वापस सुलूर लौट रहे थे। हेलिपैड से 10 मिनट की दूरी पर घने जंगलों के बीच हेलिकॉप्टर क्र ैश हो गया। सेना के एमआई-17 वीएस हेलिकॉप्टर में जनरल रावत उनकी पत्नी के अलावा 12 लोग और थे। इनमें ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा और हवलदार सतपाल सहित 5 क्रू मेंबर थे। हैलिकाप्टर क्रेश होने के बाद सभी को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसके बाद दुखद खबर आई।
चश्मदीदों ने बताया कि आग का गोला बन गया था हेलिकॉप्टर.......
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे से पहले बहुत तेज आवाज सुनाई दी। हेलिकॉप्टर पहले पेड़ों पर गिरा। इसके बाद उसमें आग लग गई, वो आग का गोला बन गया था। वहीं एक अन्य चश्मदीद का कहना है कि उसने जलते हुए लोगों को हेलिकॉप्टर से बाहर गिरते हुए देखा।
घने जंगल और कम विजिबिलिटी हादसे की वजह..............
सीडीएस जिस हैलिकाप्टर में थे वह रूस से खरीदा गया आधुनिक हैलिकाप्टर बताया जाता है। फिर भी इस हादसे की वजह घने जंगल और कम विजिबिलिटी बताई गई। खराब मौसम के दौरान बादलों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से हेलिकॉप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ी। लैंडिंग पॉइंट से दूरी कम होने की वजह से भी हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। नीचे घने जंगल थे इसलिए क्र ैश लैंडिंग भी फेल हो गई। इस हेलिकॉप्टर के पायलट ग्रुप कमांडर और उच्च रैंक के अधिकारी थे,इसलिए मानवीय भूल की आशंका न के बराबर बताई गई।
पीएम सहित पूरा देश शोक में डूबा..................
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हादसे में मौत होने से पूरा देश शोक में डूब गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल रावत को विनम्र श्रद्धांजलि दी।