Type Here to Get Search Results !

पॉवर लिफ्टिंग में मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई




     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के दो युवा खिलाड़ियों द्वारा इंस्ताबुल (तुर्की) में हो रही एशियन पॉवर लिफ्टिंग चै‍म्पियनशिप में रजक पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदक विजेता दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी है।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर जिले के आष्टा निवासी श्री हैदर शाह द्वारा जूनियर वर्ग में 74 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने को पूरे राष्ट्र की उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुरैना की बेटी सुश्री ईशा सिंह द्वारा सीनियर वर्ग में 84 किलोग्राम वर्ग में चार रजत पदक जीतने को भी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरक और गौरवभरी उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अनेक खेलों में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की नीति जारी रहेगी और सभी खेलों के अभ्यास के लिए अधिक से अधिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इंस्ताबुल में 24 दिसम्बर से प्रारंभ चैम्पियनशिप का आज समापन हुआ।
 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.