राज्य निर्वाचन आयोग का निर्णय
भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव होंगे, लेकिन किसी भी सीट के परिणाम घोषित नहीं होंगे। चूंकि ओबीसी की सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। सभी सीटों के परिणाम एक साथ ही घोषित किए जाएंगे। मामला सुप्रीम कोर्ट में है और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रि या स्थगित की गई है, लेकिन अन्य सीटों पर चुनाव की प्रक्रि या चल रही है। कुछ जगहों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। उनके रजिल्ट भी घोषित किए जा रहे थे।
आयोग ने की स्थिति स्पष्ट.............
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिए मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस संबंध में आयोग द्वारा अलग से निर्देश दिए जाएंगे। बीएस जामोद ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्र म के अनुसार पंच और सरपंच के लिए की जाने वाली मतगणना और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना की जाएगी। मतगणना से संबंधित समस्त डाक्यूमेंट उपस्थित अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं की उपिस्थति में सील बंद कर सुरिक्षत रखे जाएंगे।