दिल्ली से आई टीम , एमपी के अधिकारियों को रखा दूर
भोपाल । प्रदेश के सड़क व बिल्डिंग निर्माण में बड़ी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर पर सीबीआई की टीम ने रात 3 बजे छापा मारा। दिल्ली से आई टीम के अधिकारियों ने जाने माने बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी के चूना-भट्टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। खबर है कि लोकल पुलिस और सीबीआई भोपाल के अफसरों को इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया।
रिश्वत कांड में NHAI के अधिकारी से पूछताछ के बाद रेड
सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचआई के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी से लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी से सीबीआई की पूछताछ के बाद यह रेड पड़ी है। दिलीप बिल्डकॉन का प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में कंस्ट्रक्शन का काम है। देशभर में यह कंपनी के हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है।भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है।
जबलपुर से इंजीनियरिंग की ....
प्रख्यात बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई के बाद सिविल कंट्रक्शन का काम शुरू किया और कंपनी ने अपनी साख पर बड़े ठेके लिए। दिलीप सूर्यवंशी प्रदेश के रुतवेदार व्यक्तियों में शुमार है।