Type Here to Get Search Results !

किसान को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 5 लाख, मौके पर पहुंचे एसपी

वारदात के पहले रेकी की,पुलिस ने तलाश में लगाई कई टीम 

 जबलपुर। गोसलपुर में संपन्न किसान के घर देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 5 लाख रुपए सहित सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। सुबह होते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में डकैती की खबर आग की तरह फैली। गोसलपुर स्थित खन्ना प्लाट निवासी किसान दिलीप पटेल वारदात के बाद से ही सदमे में हैं। गोसलपुर में सुनियोजित लूट होने की सूचना मिलने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौके पर पहुंचे और एएसपी, एसडीओपी सहित फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड के अधिकारियों से जानकारी ली। अपराधियों की तलाश में पुलिस की कई टीम सक्रिय हो गई हैं। 

परिवार के मुखिया को पहले कब्जे में लिया............. 

पीड़ित किसान दिलीप पटैल 55 वर्ष निवासी खन्ना का प्लाट खिन्नी मोड़ गोसलपुर ने पुलिस को बताया कि 3 नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना मारपीट करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए करीब साढे लाख रुपए नगद एवं 4 तोला सोने के जेवर जबरदस्ती ले गए। तीनों लुटेरे चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे, एक युवक हाथ में बंदूक लिए था और उसके साथी लाठी लिए हुए थे। रविवार की रात करीब 10 बजे दिलीप सहित पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। दिलीप घर के बाहर वाली परछी में सो रहा था, पत्नी सपना कमरे में सो रही थी। तीनों बच्चे भी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे घर के पास बैठा कुत्ता भौंकने लगा तो दिलीप की नींद खुल गई। दिलीप बिस्तर से उठा तभी एकाएक उसे नकाबपोश तीन युवकों ने पकड़ लिया। दिलीप का हाथ पीछे की ओर मोड़कर आरोपियों से उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर बैठा बंधक बना लिया।

 किसान ने फसल बेचकर जुटाई थी रकम................ बदमाशों ने बंदूक दिखाकर घर में रखे करीब साढ़े 4 लाख रु पए नगद, सोने के दो हार, दो मंगलसूत्र एवं 2 जोड़ी पायल सहित अन्य जेवर लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश भाग गए। लूटे गए जेवर की कीमत भी एक लाख से अधिक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीओपी सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी, थाना प्रभारी गोसलपुर पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.