Type Here to Get Search Results !

जीएसटी में ज्यादती के खिलाफ कपड़ा एवं रेडीमेड गारमेंट्स व्यापार 30 को बन्द

जबलपुर के व्यापारी एकजुट, बैठक में भारी हुंकार 

जबलपुर। नए साल से जनता पर होने वाली महंगाई की चोट के खिलाफ व्यापारियों ने हुंकार भरी है। केन्द्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े एवं रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5% से 12% करने के विरोध में देश के अनेकों महत्वपूर्ण व्यापारिक संगठनों द्वारा 30 दिसंबर 2021, गुरुवार को बन्द के आह्वान के समर्थन में कपड़ा ऐवम रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ, जबलपुर ने भी नगर की सभी कपड़ा एवं रेडीमेड दुकाने दोपहर २ बजे तक बन्द रखने का निर्णय लिया है। आज हुई समस्त व्यापारिक संगठनों की बैठक में इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए समस्त संगठनों ने कल 30 दिसंबर 2021 को अपने प्रतिष्ठान 2 बजे तक बन्द रखकर इस भारत बन्द को सफल बंनाने का निर्णय लिया है। बड़े फुहारा पर होंगे एकत्र अनुराग गढ़वाल ने बताया कि जीएसटी संघर्ष समिति के बैनर तले सभी व्यपारिक संगठन 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बड़े फुहारा पर धरने में शामिल होकर रैली के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज की मीटिंग में जबलपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ,जवाहरगज व्यापारी संघ,लार्डगंज व्यापारी संघ,मछरहाई व्यापारी संघ विद्यासागर व्यापारी सदर व्यापारी संघ ,गोरखपुर व्यपारिक संघ अधारताल व्यापारी संघ गढ़ा व्यापारी संघ आदि के संघटनो ने बन्द की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.