चलित लीगल एड क्लीनिक सप्ताह के प्रथम दिवस चलित लीगल एड क्लीनिक जिला चिकित्सालय राजगढ़ मे स्थापित किया गया, जहां पैरालीगल वालेंटियर श्री पुरूषोत्तम दांगी ने लगभग 85-90 व्यक्तियों को विधिक सलाह देकर एवं पेंषन, आयुष्मान कार्ड, टी वी की बीमारी, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 09 आवेदन प्राप्त किये। उपलब्ध कराई व नालसा की असंगठित क्षेत्रों के व्यक्तियों को विधिक सेवा योजना एवं निषुल्क विधिक सहायता योजना के बारे मे जानकारी व पेम्पलेट्स वितरित कर आमजन को जागरूक किया। उक्त चलित लीगल एड क्लीनिक 26 दिसम्बर, 2021 को रेलवे स्टेषन ब्यावरा, 27 दिसम्बर, 2021 को ग्राम टिटोड़ी, 28 दिसम्बर, 2021 को कलेक्टोरेट परिसर में, 29 दिसम्बर, 2021 को हाट बाजार, राजगढ़ एवं 30 दिसम्बर, 2021 को ग्राम करेड़ी जिला राजगढ़ में स्थापित किया जायेगा। भिन्न-भिन्न दिनांकों के लिये पैरालीगल वालेंटियर्स को नियुक्त किया गया है, जो चलित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से आमजन को जागरूक कर समस्याओं का निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। आमजन से अपील है कि, चलित लीगल एड क्लीनिक का अधिक से अधिक लाभ लें। |
चलित लीगल एड क्लीनिक सप्ताह 30 दिसम्बर तक मनाया जायेगा -
December 27, 2021
0
Tags
