Type Here to Get Search Results !

3 साल तक के बच्चों का टीका ‘कोवोवैक्स’ 6 माह में आ जाएगा

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरियंट की दहशत के बीच छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए राहत वाली खबर है कि बच्चों के लिए वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने बच्चों की कोरोना रोधी वैक्सीन 6 माह में बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को यह घोषणा की है। अदार पूनावाला ने बताया कि कि ‘कोवोवैक्स’ का अभी का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन उद्योग से संबंधी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए पूनावाला ने कहा कि बच्चों की वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ तीन साल तक के बच्चों का कोरोना से बचाव करेगी। वर्तमान में सीरम की ‘कोविशील्ड’ व अन्य कंपनियों की कोरोनारोधी वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए तैयार की गई है। पूनावाला ने कहा कि हमें बच्चों में गंभीर बीमारियां नजर नहीं आईं। सौभाग्य से बच्चों को लेकर दहशत जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि हम अगले 6 माह में बच्चों की वैक्सीन ले आएंगे। उम्मीद है कि यह तीन साल तक के बच्चों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि देश में पहले से दो कंपनियों को बच्चों की वैक्सीन के लिए लाइसेंस दिया जा चुका है और उनकी वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध होगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.