
नई दिल्ली । दिल्ली-
एनसीआर समेत देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन
के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रहा है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे दौरान दिल्ली में ओ
मिक्रोन के 63 नए मामले सामने आए हैं इसके बाद राजधानी में
इस नए वैरिएंट से पीड़ित मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है।
वहीं, ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों में दिल्ली ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार रात से अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू शुरू होने जा रहा है।
रात 11 बजे से अगले सुबह 5 बजे तक दिल्ली में रोजाना नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्य से जुड़े लोगों को ही सड़कों पर आवागमन की इजाजत होगी।
तीन गुना हो गए सक्रिय मरीज
दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 934 से बढ़कर 1103 हो गई है।
पांच दिसंबर को जब दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला आया था तब उस दिन 370 सक्रिय मरीज थे। इस लिहाजा से तीन सप्ताह में सक्रिय मरीज करीब तीन गुना बढ़ गए हैं।
