
नई दिल्ली ।
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान ओमिक्रोन वै
रिएंट के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल मामलों का आंकड़ा 79 हो गया है।
वहीं, पिछले 48 घंटे में कोई रिकवरी नहीं हुई है, हालांकि, अब तक यानी 23 दिसंबर तक 23 मरीजों को छुट्टी मिल चुका है।
बता दें कि ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थिति यह है कि पिछले 24 दिनों में संक्रमण दर चार गुना बढ़ चुकी है।
इससे संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत पहुंच गई है।
इससे दिल्ली में कोरोना के 180 नए मामले आए, जो करीब सवा छह माह (191 दिनों) में सबसे अधिक हैं।
कोरोना के ये बढ़ते मामले गंभीर खतरे का संकेत दे रहे हैं।
इससे पहले 16 जून को दिल्ली में कोरोना के 212 मामले आए थे। तब संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत थी।
पिछले 24 घंटे में 82 मरीज ठीक हुए हैं।
राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
19 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के मामले 100 के पार हुए थे।
तब से लेकर अब तक छह दिनों में ही 723 मामले आ चुके हैं।
