हादसे से नए साल की शुरुआत, वैष्णो देवी यात्र में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत
December 31, 2021
0
भवन परिसर में रात पौने तीन बजे हादसा
कटरा। वर्ष 2022 की शुरु आत एक दुखद हादसे से हुई है। जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में देर रात करीब पौने तीन बजे भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
भक्तों में विवाद और धक्का मुक्की से मची भगदड़ .....
नए साल में माता वैष्णो देवी के दर्शन से शुरुआत करने की चाहत में जबरदस्त भीड़ थी, जिसका अंदाजा सुरक्षा बल भी नहीं लगा पाए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि शुरु आती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था।
भगदड़ में जान गंवाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु यूपी,पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बताए जाते हैं। सुरक्षा बढ़ी, यात्र जारी .......
हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि यात्र अभी भी जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परजिन को 2-2 लाख रु पए और घायलों को 50-50 हजार रु पए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परजिन को 10-10 लाख रु पए और घायलों को 2-2 लाख रु पए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
Tags