Type Here to Get Search Results !

11वीं की छात्र से रेप,परिजनों ने पेट दर्द की जांच कराई तो निकली गर्भवती

नानी के किराएदार ने किया दुष्कर्म,कुंडम थाना में एफआईआर 

जबलपुर। नानी के घर में रहकर 11 वीं कक्षा की पढ़ाई करने वाली नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फसाकर किराएदार ने रेप कर दिया। दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब परिजन लड़की के पेट दर्द का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि लड़की गर्भवती है। कुंडम थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। कुंडम पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की 11वीं की छात्र है। कुछ दिन पहले लड़की को पेट में दर्द हुआ। उसके परिजन लड़की को स्थानीय डॉक्टर के यहां लेकर गए। दवा लेने के बाद भी आराम न मिलने पर परिजन उसे जबलपुर एल्गिन अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि नाबालिग लड़की के पेट में बच्चा पल रहा है। पुलिस सहित परिजनों को जानकारी देते हुए छात्र ने बताया कि पहले उसके घर में किराए से रहने वाले रोहित उइके ने धमकी देकर करीब 5 माह पहले बलात्कार किया था। घर में किराए से रहने के दौरान रोहित से उसकी दोस्ती थी। जून 2021 में रोहित एक पार्टी में मिला और उसने धमकी देते हुए जबरजस्ती रेप किया। बताया जाता है कि रोहित मकान खाली करने के बाद भी उनके घर आता-जाता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.