रायसेन, 30 नवम्बर 2021
शिक्षा के क्षेत्र मे एक बार फिर वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड मंडीदीप द्वारा अपनी सीएसआर पहल के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय नूरगंज के लिए 10.25 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें साइंस लेब फर्नीचर, साइंस लेब इक्वीपमेंट, कांफ्रेंस टेबल, बेंच डेस्क सेट एवं वॉटर कूलर आदि प्रदान किए जाएंगे। मिल परिसर मे वर्धमान ग्रुप के डायरेक्टर एमपी लोकेशन श्री एस पाल द्वारा विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता आलम को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। स्वीकृत कार्य इस वर्ष के अंत तक पूर्ण किए जाएंगे। इस अवसर पर कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिकारी यूनिट हेड श्री एचएम त्रिपाठी, सीएचआर अधिकारी श्री सोएब उपस्थित थे।
