Type Here to Get Search Results !

युवती ने एचओडी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की तो हो गई धोखाधड़ी की शिकार

भोपाल में पढ़ रही युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जबलपुर। मोबाइल फोन पर फेसबुक चला रही एक युवती को अपने एचओडी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना महंगा पड़ गया। छात्र के फेसबुक पर जुड़ने के बाद एक मैसेज आया और उसने अपने सर की बात मानते हुए एकाउंट में 20 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से डाल दिए। उसे बाद में पता चला कि वह धोखाधड़ी की शिकार हो गई। थाना गढ़ा में गीताजंलि केवट उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा चौक ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर बताया कि वह वर्तमान में भोपाल में रह रही है तथा गढ़ा थाना आने में असमर्थ है । उसने शिकायत में बताया कि दिनांक 26-2-21 की वह अपने मोबाइल पर फेसबुक आईडी चला रही थी तो उसे उसके युनिविर्सटी के एचओडी सर की रिक्वेस्ट आई और उन्होंने अपना नाम भूमिनाथ त्रिपाठी बताया जिनके साथ उसके अच्छे संबंध हैं तो उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। उसके बाद उनका नार्मल मैसेज आया और इमरजेंसी बताते हुए रुपए मांगे तो उसने उनकी समस्या को समझते हुए उनके द्वारा बताए गए उनके दोस्त के अकाउण्ट में गूगल-पे के माध्यम से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में पता चला, कि सर की आईडी को किसी ने हेक कर लिया और उनके नाम से किसी और ने फैक आईडी बना ली और उससे रुपए ले लिए। गढ़ा पुलिस ने छात्र की शिकायत पर धारा 419, 420, 468, 34 एवं 66 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सायबर सेल ने निकाली अहम जानकारी- युवती ने खाता की जानकारी बैंक प्रबंधक एक्सिस बैंक को पत्रचार कर दी। बैंक ने जिस खाते में रुपए गए उसकी जानकारी मांगी थी। सम्पूर्ण जानकारी के लिए पेटीएम बैंक जबलपुर द्वारा मौखिक रूप से बताया कि यह जानकारी नोयडा उत्तरप्रदेश से मिल सकेगी। पुलिस ने पेटीएम बैंक संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सायबर सेल जबलपुर को पत्र लिखा। छात्र के पेटीएम खाते की जानकारी दी गई जो कि जग प्रसाद निवासी पोस्ट रामपुर बजरधिवा जिला गोंडा उत्तरप्रदेश का होना पाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.