Type Here to Get Search Results !

कोरोना प्रतिबंधों से एमपी को मुक्ति,शादी-सामाजिक समारोहों में लोगों की संख्या का बंधन नहीं

* मुख्यमंत्री शिवराज ने समीक्षा के बाद लिया निर्णय 

* यूएस की एडवायजरी ने बताया भारत में कोरोना का खतरा हो गया है कम

 

 

 

स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, थिएटर, जिम, रेस्टोरेंट सब  सौ प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे

 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद कहा है कि राज्य में कोविड-19 लगभग नियंत्रित स्थिति में है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो अब तक लागू थे। ये प्रतिबंध अप्रैल 2021 में कोविड महामारी के समय लगाए गए थे। अब सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले मेलों का आयोजन भी किया जा सकेगा। चल समारोह अब निकल सकेंगे और शादी व सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का बंधन भी नहीं रहेगा। वहीं अमेरिका के विदेश विभाग ने जानकारी दी है कि सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी भारत में कोविड 19 के खतरे का स्तर 1 बताया है, जो कि बेहद कम है। नाइट कफ्यरू भी आज से समाप्त मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी लंबी अवधि प्रतिबंधों के साथ बिताई जा चुकी है। समग्र स्थितियों पर विचार-विमर्श के पश्चात प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंतिम संस्कार में भी अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए सभी इच्छुक पहुंच सकेंगे। नाइट कफ्यरू बुधवार रात से समाप्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पुल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब इत्यादि सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेज पूर्ण क्षमता से अब संचालित की जा सकेंगी। यह जरूर है कि सभी तरह की गतिविधियां हम प्रारंभ कर रहे हैं, लेकिन यह कोरोना अनुकूल व्यवहार के साथ प्रारंभ होंगी। 

कमलनाथ बोले- भाजपा के लिए तो पहले से ही प्रतिबंध नहीं था... 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, परस्पर दूरी और सभी के लिए मास्क के उपयोग की सावधानी आवश्यक होगी। हालांकि कांग्रेस ने प्रतिबंध हटाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कोरोना महामारी का प्रतिबंध भाजपा के लिए तो पहले से ही नहीं था। भोपाल में आयोजित मेगा शो के बाद अब तमाम प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि शिवराज सरकार ने जल्दबाजी में यह निर्णय लिया है।

 अब 7 महीने बाद ये होगा बदलाव

 ॅ सामान्य रूप से विवाह समारोह हो सकेंगे, लेकिन परस्पर दूरी और मास्क के उपयोग का ध्यान रखा जाए।

 ॅ मेलों में दुकान वही दुकानदार लगा सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं।

 ॅ सिनेमा देखने जाने, राशन की दुकान से सामग्री लेने के लिए दोनों डोज अनिवार्य हैं, यह सुनिश्चित करें ।

 ॅ प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार आवश्यक है।

 ॅ मास्क और यथासंभव परस्पर दूरी रखना है और असावधान नहीं होना है।

 ॅ शिक्षण संस्थाओं और छात्रवासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी दोनों डोज आवश्यक हैं।

 ॅ शासकीय सेवकों को वैक्सीन के दोनों डोज अनिवार्य हैं। विभाग इसे सुनिश्चित करें।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.