Type Here to Get Search Results !

संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर गौहरगंज में सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री ओंकारनाथ, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के निर्देशानुसार दिनांक 26.11.2021 को संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर गौहरगंज में सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया जिसमें न्यायाधीश श्रीमती कामिनी प्रजापति, सुश्री सरिता आर चैधरी, सुश्री चेतना झारिया, सुश्री स्वाति रघुवंशी एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।

                                संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश गौहरगंज श्री गौरव अग्रवाल द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है संविधान के समस्त आदर्शों की झलक संविधान की प्रस्तावना में परिलक्षित होती है। संविधान के प्रावधानों व उसके आदर्शो का पालन करना हमारा कर्तव्य है और संविधान का पालन करने से ही विधि के शासन की व्यवस्था होती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय की व्यवस्था से समाज के सभी वर्गो को प्रगति करने का अवसर प्राप्त होता है और सभी का कल्याण होता है।

                                संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरगंज में विधक साक्षरता शिविर का अयोजन किया गया जिसमें सुश्री चेतना झारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गौहरगंज द्वारा उपस्थित छात्राओं को संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों, अधिकरों एवं वर्तमान में चल रही ज्वलन्त सामाजिक मुददो पर भारतीय न्याय प्रक्रिया की भूमिका के बारे में बताया गया।







*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.