Type Here to Get Search Results !

विधायक पिता की लायसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा-दोस्त चला गया, उसके पास जा रहा हूं

कमलनाथ के करीबी संजय यादव के खुशहाल परिवार में दर्दनाक घटना

 जबलपुर। जिले की ग्रामीण बरगी सीट से कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 वर्षीय बेटे विभव उर्फ विभु ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद नौकर ने गोली की आवाज सुनकर ऊपर जाकर देखा तो विभु खून से लथपथ पड़ा था और पिता की लायसेंसी पिस्टल जमीन पर थी। उसे तत्काल भंडारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस के मुताबिक विभु ने गोली चलाने से पहले सुसाइड

नोट  लिखा और उसे अपने 5 मित्रों को सेंड किया। सुसाइड नोट में लिखा कि उसका दोस्त चला गया और अब वह भी उसके पास जा रहा है। विधायक संजय यादव के हाथीताल कॉलोनी स्थित निवास पर यह दर्दनाक घटना दोपहर डेढ़ बजे की बताई जाती है, उस वक्त संजय यादव बरगी क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक ले रहे थे और मां सीमा आज ही भोपाल स्थित मायके गई थी और बड़ा बेटा चरगवां स्थित समर्थ पेट्रोल पंप चला गया था। घर में सिर्फ विभु और नौकर हरिनाथ ही था। निवास की पहली मंजिल से पिस्टल चलने की आवाज सुनकर हरिनाथ ऊपर पहुंचा था। विभु ने चेंजिंग रूम में खुद को गोली मार ली और उसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 लिखा मम्मी-पापा बहुत अच्छे 

एएसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभु 12 वीं कक्षा का छात्र था और उसने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए मम्मी-पापा को बहुत अच्छा बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे सभी दोस्त अच्छे हैं और मेरा दोस्त चला गया अब मैं भी उसके पास जा रहा हूं। एएसपी का कहना है कि शायद वह अपने किसी दोस्त के न रहने से दुखी था। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है। 

जुझारू विधायक की छवि, पहली बार जीते

 विधानसभा क्षेत्र बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव महाकोशल के जुझारू और सक्रिय विधायकों में शुमार हैं। शहर की पश्चिम सीट से दो बार चुनाव हारने के बाद संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सीट बरगी से भाजपा की हैवीवेट प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को पराजित कर विधायक बने। पारिवारिक रूप से बेहद खुशहाल नर्मदा भक्त विधायक संजय यादव के निवास पर घटना के बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोत, विधायक द्वय विनय सक्सेना, इंदु तिवारी सहित तमाम नेता पहुंच गए थे। अस्पताल में मौजूद राजनीति व समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के चेहरे शोकसंतप्त थे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मेरे करीबी साथी विधायक संजय यादव के पुत्र विभु के निधन से बेहद दुखद खबर मिली,परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.