हॉकर्स जोन न बनने से छोटे व्यापारी हो रहे परेशान
कटनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कटनी में पुराने आरटीओ ऑफिस के पास हाकर्स जोन बनाया गया है लेकिन यह प्रक्रिया यहीं पर रोक दी गई। शहर में कुल पांच स्थानों पर हाकर्स जोन बनाए जाने थे। हाकर्स जोन न बनने से छोटे व्यापारी जो सड़क पर कपड़े की दुकान लगाते हैं। उन्हें परेशानी हो रही है।
मामले में व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि कभी भी अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरु हो जाती है। बिना हाकर्स जोन बनाए छोटा व्यापारी कहां जाए। सब्जी व्यापारी बिसरती बाई ने बताया कि बिना हॉकर्स जोन बने न चलाया जाए अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलाया जाए। इस संबंध में नगर के जागरुक नागरिकों व समाजसेवियों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में योजना को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाना चाहिए।
कई वर्षों पुरानी इस योजना पर शीघ्र ही अमल किया जाना चाहिए। बढ़ती आबादी के कारण नगर में यातायात पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है। इस योजना को अमल में लाने के साथ ही नगर के मुख्य मार्गों पर सब्जी बेचने वालों को भी एक निश्चित स्थान पर बैठाने की मांग समय पर हाकर्स करते रहे हैं। इससे सड़क पर यातायात सुचारु चल सके। इस संबंध में नगरनिगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा की बात हुई।नगर निगम ने हाकर्स जोने के लिए 5 स्थान चि-ति किए हैं। नगर निगम की आबादी करीब 2 लाख है। इस समय दो लाख की आबादी के मान से नगर में नगरनिगम द्वारा चि-ति स्थान पर्याप्त नहीं माने जा सकते हैं। हैं। नगर के अंदर भी अलग-अलग स्थल चयन कर हॉकर्स जोन बनाए जाना चाहिए क्योंकि यह दो स्थल सैकड़ों हाथ ठेलों को खड़े करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और नगर में ठेले वालों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए हाकर्स जोन की के लिए प्रक्रिया बड़ी मुश्किल से शुरु हुई लेकिन बाद में यह फिर अधर में है। शहर में पांच स्थानों पर हॉकर्स जोन चि-ति किए गए थे। लेकिन अभी तक शहर में हाथ ठेले से ही व्यापार हो रहा है।यह भी पढ़ें
शहर में माधवनगर क्षेत्र, खिरहनी क्षेत्र, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी, मुड़वारा क्षेत्र के पास सहित अन्य स्थानों पर हाकर्स जोन चि-ति किए गए थे। शहर में नगरनिगम जबसे बना है तभी से हॉकर्स जोन के लिए कार्ययोजना बन गई। यह योजना बनने के बाद कई नगरनिगम अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। हाथ ठेले वाले हर कहीं सड़क या दुकानों के सामने खड़े होकर व्यवसाय कर रहे हैं।
दुकानदारों को तो परेशानी होती ही है। यातायात भी बाधित होने से जाम लगता है। इसके चलते सड़क पर चलने वाले नागरिक परेशान होते रहते हैं। नगर में घूमकर फेरी के रुप में अपना व्यवसाय करने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक है। यह लोग हाथ ठेलों पर फ्रूट, चाट, मनिहारी, सब्जी व कपड़े आदि का व्यवसाय करते है। इतने अधिक लोगों को व्यवस्थित करने के लिए नगर में पांच हॉकर्स जोन बनाने की आवश्यकता है। इस संबंध में कई बार प्रयास किए गए। हॉकर्स जोन बनाने की कार्य योजना तैयार की थी। हॉकर्स जोन के लिए 5 स्थानों का चयन किया गया था। मामले में आयुक्त नगरनिगम सत्येंद्र धाकरे ने बताया कि छोटे व्यापारियों को परेशानी न हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है।

