कटंगा क्रासिंग का वीडियो वायरल,चोट्टी महिलाओं का वाहन बैतूल का
जबलपुर। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे सौंदर्यीकरण पर चोट्टी महिलाओं की नजर पड़ गई। स्मार्ट सिटी की दो स्मार्ट महिलाएं लग्जरी कार से पहुंची और कटंगा क्रासिंग के समीप फुटपाथ पर लगे खूबसूरत पौधों को उखाड़कर ले गई।
चर्चा का विषय बना वीडियो
कटंगा क्रासिंग चौराहे को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसी के चलते कुछ दिनों पहले चौराहे में फुटपाथ का निर्माण करते हुए वहां आर्कषक पौधे लगाए गए थे, लेकिन चोर प्रवृत्ति चौराहे को विकसित होने के पहले ही उजाड़ने में जुट गई है। इसका जीता जागता है वायरल हो रहा एक वीडियो है जिसमें कार सवार दो महिलाएं फुटपाथ की क्यारियों में लगे पौधों को उखाड़ कर ले जाती हुई दिखाई पड़ रहीं हैं। यह पूरा घटना क्रम चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार में जो नंबर प्लेट लगी है उसमें एमपी 48 सी 4520 क्रमांक लिखा हुआ है। इसके हिसाब से उक्त कार बैतूल की होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना है।