Type Here to Get Search Results !

आदिवासियों के तत्व ज्ञान में देश की संस्कृति और जीवन का असली दर्शन

भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम ने लागू की आदिवासियों से जुड़ी 14 योजनाएं भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुरुआत की। यह दिवस हर साल मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 75 स्थानों से शहीद हुए रणबांकुरों के गांव की मिट्टी से भरा कलश सौंपा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो महीने में की गई 14 घोषणाओं का लागू करने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि आदिवासियों के तत्व ज्ञान में देश की संस्कृति और जीवन का असली दर्शन है। इसके साथ ही भोपाल स्थिति देश के पहले वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन ‘रानी कमलापति’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी जिंदगी जीने का असली ज्ञान देते हैं। आदिवासियों के गायन-नृत्य और जीवन के संघर्ष में असली तत्वज्ञान है। दुनिया के किसी देश में हैं इससे बड़ी ताकत, इससे बड़ी विरासत, इससे बड़ी पूंजी.? भारत के अलावा किसी देश में नहीं है। मोदी

ने जौहार मध्यप्रदेश के जरिए अभिवादन के साथ आदिवासी देसी भाषा में भाषण की शुरूआत की और आदिवासियों से हाल-चाल पूछे। फिर कहा कि मैंने जीवन का एक कालखंड आदिवासियों के बीच गुजारा है। इसलिए जानता हूं कि आदिवासियों के गीत-नृत्य में भी तत्वज्ञान होता है। इसलिए अभी यहां जो आदिवासियों ने गीत प्रस्तुत किया, उसे समझने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने कहा आदिवासी दुनिया को जीवन जीने का असली तरीका बताते हैं। मोदी ने कहा कि यह देश बिरसा का शौर्य और रानी कमलापति का बलिदान भूल नहीं सकता। महाराणा प्रताप की वीरता की कहानी उन भीलों के बिना कैसे पूरी हो सकती है, जिन्होंने महाराणा से कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। हम इनका कर्ज कभी नहीं चुका सकते, लेकिन हम अपना दायित्व निभा सकते हैं। मोदी ने कहा कि आदिवासी ही हमारे असली हीरो हैं। 

रानी कमलापति को न अंग्रेजों ने सम्मान दिया न कांग्रेस ने: शिवराज 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर कर्ज चुका दिया। छल से कपट से अफगान से आया दोस्त मोहम्मद खान, पहले जगदीशपुर (इस्लाम नगर) को लूटा, बाद में सभी पर अत्याचार किया। रानी ने आत्मसम्मान के लिए जल जौहर कर दिया था। रानी भुला दी गई। इतिहास में न अंग्रेजों ने सम्मान दिया ने कांग्रेस ने दिया, लेकिन नरेंद्र मोदीजी ने रानी कमलापति के नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम करके गौरव बढ़ाया है। मैं ऐसे प्रधानमंत्री को प्रणाम करता हूं। चौहान ने कहा कि पीएम मोदीजी ने वैक्सीनेशन मुफ्त लगाई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई। रोटी-कपड़ा मकान और पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम जनजातीय समाज का किया है। इसलिए मध्यप्रदेश और जनजातीय समाज की तरफ से अभिनंदन करता हूं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.