नाबालिग के रेपिस्ट गुलाम के पिता हामिद हसन पर कार्रवाई करने मांग, पुलिस ने रोका
November 27, 2021
0
जबलपुर। नाबालिग छात्र से रेप के आरोप में उलङो गुलाम सैय्यद मंसूरी के पिता हामिद हसन के खिलाफ जिला प्रशासन की एंटी माफिया सेल द्वारा अभी तक नहीं लिए गए कड़े एक्शन के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं तो सड़कों पर अब सामाजिक संगठन उतर कर धरना-प्रदर्शन पर आमादा हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि शहर में इसके पहले भी बच्चों पर लगे आरोपों के बाद उनके पिता और चाचा-ताऊ पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसलिए इस घटनाक्रम के एक सप्ताह बाद भी पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की चुप्पी और नगर-निगम के मौन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
इसलिए भी उठ रहे सवाल
आरोपी के पिता हामिद हसन को जमीन-जायदाद के एक बड़े कारोबारी के रूप में जाना जाता है। इसमें गलत तरीके से जमीन-जायदाद हड़पने-सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उन्हे बेचने आदि के अनेक आरोप पहले से हामिद पर लगे हैं। हिंदू सेवा परिषद ने राजस्व की जमीन हड़पने, मोहरिया की पहाड़ी खोदकर बेचने जैसे संगीन आरोप लगाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट जाते हुए पुलिस-प्रशासन से तीखी झड़प हो गई। चूंकि हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय की ओर जा रहे थे इसी दौरान घंटाघर पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पुलिस बल द्वारा उन्हे रोक दिया गया। जब हंगामा काफी बढ़ने लगा तो एसडीएम पीके सेनगुप्ता ने पहुंच कर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिषद के अध्यक्ष अतुल जैसवानी, एडवोकेट मनोज तिवारी, विनय पांडे, सौरभ जैन आदि ने कहा कि प्रशासन को हामिद हसन के अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।
Tags