बांका: थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में एक क्रूर पति ने अपनी 25 वर्षीया पत्नी की खंती घोंप कर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुनील दास को अपनी पत्नी शिवानी देवी से विवाद हुआ था। इसी गुस्से में सुनील ने शिवानी के सिर में खंती मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। मृतक के मायका अमरपुर के सिझुआ गांव है। इधर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका को तीन पुत्री है। इधर पुलिस मृतका के स्वजन को सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले कर आई है। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वाले के लिखित आवदेन देने पर ही केस किया जाएगा।
Breaking News
Loading...
