Type Here to Get Search Results !

टेमर भीटा की पहाड़ी में कटीले तारों में फंसा तेंदुआ तड़पता रहा, रेस्क्यू में देरी से मौत


डॉग की मदद से पकड़ा शिकारी, फौजियों ने दी थी सूचना जबलपुर। केंट टेमर भीटा की पहाड़ी में आज सुबह एक तेंदुए को कटीले तारों में फंसा हुआ देखा गया। तेंदुआ बुरी तरह तारों में उलझा हुआ तड़प रहा था। दरअसल, शिकारी द्वारा लगाए गए फंदे में फंसने के बाद तेंदुआ प्राइवेट स्कूल की फैंसिग के लिए लगाए गए कटीले तारों में उलझ गया था। वन विभाग के रेस्क्यू दल ने पहुंचने में देर कर दी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि डीएफओ के पहुंचने के बाद डॉग स्क्वॉड की मदद से शिकारी को दबोच लिया गया। बताया जाता है कि तार में फंसे घायल तेंदुए की सूचना आर्मी के जवानों ने तत्काल वन परिक्षेत्र जबलपुर की रेस्क्यू टीम को दी थी । इस दौरान तेंदुए की मौजूदगी की खबर क्षेत्र में फैलने से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। सुबह से लेकर दोपहर तक वन विभाग की टीम का इंतजार किया गया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर देखा कि तेंदुआ कुशल शिकारी द्वारा लगाए गए फंदे में फसा था और उसकी मौत हो चुकी थी। टीम के साथ गए प्रशिक्षित डॉग ने कुछ ही देर में शिकारी को पकड़वा दिया। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.