Type Here to Get Search Results !

चीनी सटोरिया नोट गिनने चीन से लाया आधुनिक मशीन, पुलिस की रेड

फार्महाउस से लेकर घर तक क्राइम ब्रांच की दविश,25 साल से खिला रहा सट्टा 

जबलपुर। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट सट्टा और जुआ फड़ के बड़े खिलाड़ी पवन जैन उर्फ चीनी की अड्डे पर छापा मारा तो नोट गिनने की आधुनिक व चीन से लाई गई नोट गिनने की मशीन देख कर अधिकारी भी दंग रह गए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में की गई सुनियोजित रेड में चीनी सटोरिया के भेड़ाघाट स्थित फार्म हाउस से लेकर भालदारपुरा स्थित घर तक 25 साल से चल रहे सट्टे के अड्डे का भांडा फूट गया। सटोरिया चीनी नोट गिनने की आधुनिक मशीन सहि


त मोबाइल नेटवर्क के संसाधनों के साथ अड्डा चला रहा था। शहर के कुख्यात सटोरिया पवन जैन उर्फ चीनी के घर और भेड़ाघाट स्थित फार्महाउस में पुलिस ने रात में दबिश दी। कोतवाली पुलिस को मौके से नोट गिनने की मशीन, 35 हजार 800 नगदी, मोबाइल, खुखरी, सहित लाखों के हिसाब किताब का रिकार्ड मिला। इसी तरह भेड़ाघाट पुलिस ने फार्महाउस में दबिश देते हुए लेपटॉप, 19 मोबाइल, वाइस रिकार्डर, रजिस्टर, 2 बाइक सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। 

बबलू रूपाली के फार्म हाउस में भी सटोरिया..

पुलिस ने बताया कि भारत-न्यूजीलेंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान पवन जैन उर्फ चीनी द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कोतवाली भालदारपुरा स्थित चीनी के घर में दबिश दी तो मौके पर अनिकेत साहू ऑनलाइन किक्रेट सट्टे की बुकिंग लेते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इसी समय में चीनी के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में भी दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले चीनी और उसका बेटा पर्व जैन उर्फ तन्ना मौके से फरार हो गया है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सट्टेबाज चीनी के सहयोगी अनिकेत साहू निवासी तेंदूखेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ में अन्य राज खुलेंगे। भेड़ाघाट पुलिस ने 1 युवक को गिरफ्तार किया, वहां से 3 आरोपी फरार हैं। बताया जाता है कि चीनी जैन के चौकीताल स्थित फार्म हाउस के बाजू में बबलू जैन उर्फ बबलू रूपाली के फार्म हाउस में ये युवक सट्टा खिला रहे थे। 

 शहर में 5 जिलों का सट्टा नेटवर्क.....................

 पवन जैन क्रिकेट पर लगने वाला सट्टा इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों से लेता था। सटोरिए ऑनलाइन सट्टा को लेकर अब इस हद तक हाईटेक हो चुके हैं कि अशिक्षित सटोरिए भी टेक्नॉलाजी का फायदा उठा लाखों के दांव लगा रहे हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में लगने वाले सट्टे का बड़ा हिस्सा सीमावर्ती दमोह, नरसिंहपुर, मंडला-डिंडोरी एवं कटनी जिलों से भी जुड़ा हुआ है। सटोरिया मोबाइल पर नंबर व राशि नोट कर उसे सुरिक्षत स्थान में बैठे दूसरे सटोरियों को मैसेज करते हैं। शहर में गोरखपुर, सदर, कोतवाली, गढ़ा, रांझी, अधारताल, हनुमानताल आदि व देहात के सिहोरा, पाटन व शहपुरा में सटोरियों का जाल बिछा है। 

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा बोले- ....................

 ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का नेटवर्क चलाने वाले कुख्यात सटोरिया पवन जैन उर्फ चीनी के घर एवं चौकीताल स्थित फार्महाउस पर पुलिस की रेड में मौके से नगदी सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। सटोरियों का नेटवर्क ध्वस्त करने सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.