बाल निकेतन में बच्यियों के साथ मनाई दीपावली,उपहार पाकर खिले चेहरे
November 06, 2021
0
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया 3 दशकों से बांट रहे प्यार
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया ने साथियों सहित राजकुमारी बाई बाल निकेतन शास्त्री-ब्रिज स्थित अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चियों के साथ दीपावली मनाई। धीरज पटैरया बीते 3 दशकों से बाल निकेतन के बच्चों के बीच त्योहार पर प्यार बांटते हैं और यहां रहने वाले बच्चे उनका स्नेह के साथ स्वागत करते हैं। दीपावली के पूर्व उन्होने साथियों के साथ बच्चियों को मिठाई-कपड़े-फल और पटाखे वितरित किए गए। उपहार पाते ही बच्चियों के चेहरे खिल उठे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। यह सिलसिला विगत 23 साल से लगातार जारी है। इस अवसर पर श्याम सिंह ठाकुर, बबलू जायसवाल, मुकेश पटेल, संदीप दुबे, आशीष साहू, संतोष उपाध्याय, महेंद्र पांडे, बृजेश शर्मा, गौरव गोस्वामी, एड. प्रशांत तिवारी, आशीष गोस्वामी, दीपक पांडे आदि शामिल हुए।
Tags