Type Here to Get Search Results !

गोविंदगढ़ थाने के टीआई और एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े

रीवा में लोकायुक्त की कार्रवाई

 रीवा। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह बघेल और वहां पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक देशराज सिंह परिहार को दस हजार और तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दोनों अफसर मिलकर एक गंभीर मामले में आरोपी को बचाने के लिए रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद एसपी रीवा नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी एसएस बघेल और एएसआई परिहार को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के अनुसार गोंविदगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक बर्थडे पार्टी में गोली चली थी, जिस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में आरोपी अश्विनी मिश्र भी थे। उनका नाम केस से हटाने के लिए टीआई सुरेंद्र सिंह बघेल और सहायक उपनिरीक्षक देशराज सिंह परिहार ने रिश्वत की मांग की थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.