घनवन्तरि नगर में भाजपा नेता जीतू कटारे का आयोजन
जबलपुर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद मां नर्मदा जिला त्रिपुर सुंदरी प्रखंड द्वारा धनवंतरी नगर चौक पर गौ पूजन एवं पांच चलित वाहनों पर गौ ग्रास "हरा चारा" का कार्यक्रम आयोजित किया गया । भाजपा नेता जीतू कटारे ने समस्त जनमानस से आग्रह किया कि पालीथिन में कुछ भी न फेंकें और पन्नी का उपयोग न करें जीतू कटारे ने बताया भारतीय संस्कृति उत्सव और पर्वों की संस्कृति है जिसमें समाज की गतिशीलता और नवजीवन का भाव बना रहता है । उत्सव उत्साह आनंद प्रेम का निर्माण करता है। उत्सव पर्व त्यौहार निर उद्देश्य नही होते वे किसी न किसी घटना कथा कहानी के साथ समाज में पवित्र संदेश देने का कार्य करते हैं । भारतीय संस्कृति गौ संस्कृति का ही स्वरूप हैं हिस्सा है आयोजन में विहिप के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंग चौहान ,संजय तिवारी प्रान्त सह गौ रक्षा प्रमुख अजय चौरसिया जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राजेश पटेल जिला सह मंत्री,विकल खटीक जिला संयोजक,सतीश सोनी,विकाश लोधी,सत्यम बर्मन,आकाश चंदन दुबे आदि उपस्थित थे।