पुलिस ने पकड़े चोर, माल बरामद
सतना जिले के थाना रामनगर अंतर्गत स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की विस्फोटक मैगजीन से विस्फोटक पदार्थ चोरी होने के संबंध में अल्ट्राटेक कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।रिर्पोट में मैगजीन की दीवाल एवं ताला तोड़कर दिनांक 2/3 नवंबर की दरमियानी रात्रि विस्फोटक पदार्थ चोरी जाने के तथ्य बताए गए थे।प्रारंभिक जांच में पाया गया की मैगजीन में रात्रि में दो गार्ड तैनात थे।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मैहर के नेतृत्व विशेष टीम लगाई गई,घटना में चोरी गया एक्सप्लोसिव 174 नग सोलर कास्ट बूस्ट 27 नग शांख बूस्टर (75.06kh) 506 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में दो आरोपियों द्वारा घटना किया जाना पाया गया है।अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में विवेचना की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में जगबंधन लोनिया उर्फ पांडे ललाउ लोनिया पिता बाबूलाल बताए गए।