दिल में छेद से पीड़ित बच्चे के पिता कमलेश साहू के रुंधे गले से निकली दुआ
मुम्बई के अस्पताल से डिस्चार्ज होकर गुरुवार को जबलपुर आएगा बच्चा
जबलपुर। कलेक्टर साहब बड़े दयालू हैं, उन्होंने मुझ जैसे गरीब के पुत्र का इलाज करवाकर उसकी जान बचाई है। यह कहना है मदन महल निवासी कमलेश साहू का। दिल में छेद होने के कारण बच्चे के परेशान पिता कमलेश ने मैसेज में कहा कि मेरा परिवार आजीवन कलेक्टर साहब का आभारी रहेगा। कमलेश साहू ने बताया कि मुंबई के हॉस्पिटल से बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
ये था मामला
मदन महल निवासी कमलेश साहू की पत्नी ने 13 नवंबर 2021को एक निजी अस्पताल में शानू को जन्म दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉ. ने बताया कि नवजात शिशु हृदय रोग (दिल में सुराख) से पीड़ित है। यह सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। उनकी खुशियों पर वज्रपात सा हो गया। निराशा से उम्मीद खो चुके कमलेश साहू को किसी ने बताया कि कलेक्टर साहब लाचार और गरीबों की मदद करते हैं, बस उन्हें सूचित करने की देर है । केयर बाय कलेक्टर में किया था मैसेज बेटे के उपचार को लेकर कमलेश ने केयर बाय कलेक्टर में मैसेज किया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहृदयता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर शिशु को उपचार के लिए शासकीय व्यय पर इलाज के लिए मुंबई भेजा, साथ ही जबलपुर से मुंबई जाने हेतु एम्बुलेंस का किराया 45000 रु भी किया। दुआ में बहुत बड़ी शक्ति होती है जिस दिन बच्चे का ऑपरेशन था उस दिन फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से चार लाख से अधिक लोगों ने शानू के जीवन को बचाने एवं सलामती की दुआएं की थीं। इसका यह असर यह हुआ कि ईश्वर ने लाखों लोगों की प्रार्थना स्वीकर करते हुए शानू को नवजीवन प्रदान किया।