दिग्विजय सिंह ने मंडला में की पदयात्र, सोमवार को आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ
जबलपुर। अमर बलिदानी बिरसा मुंडा की जयंती मनाने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के अलावा अनेक सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं। भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जनजातीय गौरव कार्यक्रम में ताकत झौंक रही है, वहीं पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज सुबह जबलपुर आकर आदिवासी बहुल मंडला जिले के प्रवास पर पहुंचे और वहां पदयात्र में शामिल हुए। दिग्विजय सिंह सहित पूर्व सीएम कमलनाथ 15 नवंबर को जबलपुर में आदिवासी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जबलपुर में अधारताल तिराहा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर कल कांग्रेस सहित भाजपा-बसपा विशाल कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय सम्मेलन भोपाल के लिए जबलपुर स्थित प्रसिद्ध कवियत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सुभद्राकुमारी चौहान के निवास स्थल की मिटट्ी का एक कलश भोपाल भोपाल भिजवा रही है। वहीं मंडला डिंडोरी से आदिवासियों को ले जाने सैकड़ों बसों का इंतजाम किया गया है। भाजपा को घेरा पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज मंडला में जन जागरण अभियान की शुरूआत करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आंदोलन आयोजन समिति ने बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व केंद्र सरकार की अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी जन जागरण अभियान का मसौदा तैयार किया है। भाजपा सरकार के जन उत्पीड़न के जवाब में कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत जनता में जागरूकता लाने के लिए दिग्विजय सिंह मंडला में आज पद यात्र में शामिल होंगे। रेलवे स्टेशन पर दिग्विजय सिंह की अगवानी करने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे,विधायक विनय सक्सेना, विवेक अवस्थी,अरुण पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे।