Type Here to Get Search Results !

थानों में अचानक पहुंचे एसपी तो मची खलबली, दी हिदायत सूचना तंत्र मजबूत रखें

रांझी- माढ़ोताल थाना प्रभारियों से ली अपराध और अपराधियों की जानकारी 

जबलपुर। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा थाना रांझी और माढ़ोताल थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने थाना के हवालात का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि सूचना तंत्र मजबूत रहना चाहिए और इलाके में पुलिस की गश्त प्रभावी होना चाहिए। एसपी ने सीएसपी, थाना प्रभारी सहित उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग एवं समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशील रहते हए इनके द्वारा की गई शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्रवाई कर राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत राशि दिलाई जाए। किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रांझी थाना पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रतिबंधात्मक एवं माइनर एक्ट कार्रवाई की समीक्षा कर विवेचना अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निकाल करें, अकारण कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए सूचना संकलन को मजबूत करें, यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा उसका तत्काल निराकरण कराएं। सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से संतुष्टीकारक समाधान किया जाए। सीसीटीएनएस में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं सड़क हादसों के प्रकरणों का डाटा ‘इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटबेस’ में समय का विशेष ध्यान रखते हुए अपलोड करें। 

चोरी गई संपत्ति की जल्द से जल्द हो बरामदगी...........

 एसपी ने रांझी व माढ़ोताल थाना प्रभारी से कहा कि मिलावटखोरी, कालाबाजारी में लिप्त असामाजिक तत्व व संगठित जुआ-सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करें। गुंडे/बदमाशों के विरुद्ध उनके अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। हाल ही में थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चोरी गई संपत्ति की बरामदगी करने एवं रात्रि में प्रभावी गस्त करने के निर्देश दिए हैं। 

परिजनों को कोविड टीका लगा या नहीं................ 

एसपी ने अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा करते हुए पूछा, कि आपको या आपके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या तो मुङो नि: संकोच बताएं,आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। थाना परिसर सहित आवास के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए एसपी ने कोविड टीका के संबंध में मौके पर पूछताछ की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.