Type Here to Get Search Results !

सहेलियों का ‘एप’-नाबालिग से ‘रेप’, पुलिस ने छिपाया ‘लव जेहाद’ का ऐब

ब्वॉयफ्रेंड बना कांग्रेस नेता का बेटा ‘गुलाम’, फिर खेला ब्लैकमेलिंग व गर्भपात कराने के ‘खेल’ 

जबलपुर। स्कूल में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की से दोस्ती में सहेलियों का ‘क्लब हाउस एप’ को जरिया बनाना और रेप के बाद गर्भवती होने पर ब्लैकमेलिंग व गर्भपात कराने के खेल का सनसनीखेज मामला सामने आया। कांग्रेस नेता हामिद हसन के बेटे गुलाम और उसकी दोस्त मंडली में शामिल लड़के-लड़कियों पर थाना पुलिस ने तब शिकंजा कसा, जब एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने समाज में लव जेहाद के ‘ऐब’ पर पर्दा डालने की भरकस कोशिश की थी। दवा खिलाई और आपत्तिजनक फोटो खीची.... स्कूली छात्र से बलात्कार कराने फिर ब्लैकमेलिंग का षड़यंत्र रचने में पीड़िता की सहेली और ‘ब्वॉयफ्रेंड’ की भूमिका न केवल संदिग्ध बल्कि सुनियोजित रही। नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी ने इन लोगों से मिलकर स्कूली छात्र को प्यार के जाल में फांसते हुए शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। किशोरी के गर्भवती होने पर गोलियां देकर उसका गर्भपात कराने के बाद आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देने की धमकी देते हुए रुपयों की डिमांड करने लगे। आरोपियों द्वारा दी गई प्रताड़ना से तंग होकर किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। कोतवाली थाना पहुंची पीड़िता के बयान लेकर पुलिस ने रेप, साजिश रचने, गर्भपात कराने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज करते हुए केस डायरी विजय नगर थाना भेज दी है। पुलिस ने अपराध में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

फ्रेंड रिक्वेस्ट मानने पर फसी नाबालिग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 5 माह पहले उसकी ‘क्लब हाउस एप’ के माध्यम से नेपियर टाउन निवासी भव्या वीरा और गढ़ा क्षेत्र निवासी एक युवती से पहचान हुई। फिर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती देवेश नाम के युवक से हुई थी। सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ मिलौनीगंज निवासी गुलाम सैय्यद उर्फ सय्यैद्दीन ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा तो उसने एक्सेप्ट नहीं किया। इसके बाद ‘एप’ के जरिए सहेली बनी लड़की बताया कि गुलाम बहुत अच्छा लड़का है उससे दोस्ती कर लो तो छात्र ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। सहेली गुलाम से बात करने के लिए बार-बार कहती रही, गुलाम की तारीफ सुनकर छात्र प्रभावित हो गई और उससे बात करने लगी। गुलाम ने उसे पसंद करने की बात कही। बोला कि वह शादी करना चाहता है। जिंदगी भर साथ रखना चाहता है। बताया जाता है कि किशोरी के पिता नहीं हैं और मां शासकीय नौकरी करती है, लड़की इकलौती संतान है।

 मां की अनुपस्थिति में घर में किया रेप.....

 किशोरी की मां शासकीय नौकरी में होने की वजह से घर से ऑफिस चली जाती थी तो, उसकी सहेली गुलाम को लेकर अक्सर उसके घर आने लगी। इस दौरान सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने आपस में उसके घर में संबंध बनाए, तभी से गुलाम भी उससे संबंध बनाने पर जोर देने लगा। 3 सितंबर की दोपहर में उक्त प्रेमी जोड़ा व गुलाम लड़की के घर आए। गुलाम ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद गुलाम अपनी स्कार्पियो से नाबालिग और प्रेमी जोड़े को फार्म हाउस ले गया,वहां भी गुलाम ने छात्र से रेप किया। 15 दिन बाद हॉट एंड चिल कैफे विजय नगर में संबंध बनाए। 17 अक्टूबर को गुलाम ने उसे धनी की कुटिया स्थित मीनू कैफे ले जाकर रेप किया। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसकी जानकारी उसने सहेली को दी। इस पर तीनों ने गर्भपात कराने उसे दवा खिलाई। 

 समाज व कांग्रेस में बड़ा चेहरा है पिता हामिद हसन... 

पुलिस के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी गुलाम सैय्यद उर्फसय्यैद्दीन का पिता हामिद हसन मंसूरी समाज व कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा बताया जाता है। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित आरोपियों के अलावा फार्म हाउस संचालक, कैफे और रेस्टोरेंट संचालक को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में लव जिहाद के एंगल से जांच करने से बचने में पुलिस की जांच पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.