Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में सिलेंडर से नहीं घर-घर पाईप लाइन से मिलेगी रसोई गैस

गेल इंडिया के डायरेक्टर अखिलेश जैन ने कहा- जल्द आएगी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन 

जबलपुर। मुंबई और देश के कई महानगरों की तर्ज पर जबलपुर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के तहत घरों में एलपीजी गैस पाइप लाइन से पहुँचाई जाएगी वहीं होटलों, उद्योगों और गाड़ियों हेतु भी गैस उपलब्ध होने लगेगी। इसके लिए नागपुर-जबलपुर कार्य आबंटन हो गया है। मध्यप्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गेल के हाल में नियुक्त डायरेक्टर सीए अखिलेश जैन ने बताया कि जबलपुर में करीब एक साल बाद यह सपना पूरा हो जाएगा। उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस संबंध में भारत सरकार के महारत्न उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड की दिल्ली में हुई प्रथम बोर्ड बैठक हुई। बैठक में शहर से नवनियुक्त स्वतंत्र निदेशक सीए अखिलेश जैन शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीपसिंह पुरी से नई दिल्ली में मुलाकात हुई। बैठक में कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान जबलपुर में गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यह बताया गया कि मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन मई 2023 तक जबलपुर तक पहुँच जाएगी, इस लाइन से गैस आपूर्ति दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाएगी। गैस पाइप लाइन के पूरा हो जाने के बाद लोगों उपरोक्त सभी सुविधायें देने का काम शुरू होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.