Type Here to Get Search Results !

दमोह में युवक की दोनों आंखें फोड़ी फिर कान काट कर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका, दर्दनाक मौत

 


दमोह। जिले में आंख फोड़वा कांड को लेकर सनसनी फैल गई। कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक की आंखें फोड़ दी और कान काटकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का मोबाइल फोन और कपड़े नहीं मिले। फिलहाल, हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

जीआरपी के मुताबिक, युवक शनिवार दोपहर में फुटेरा और पथरिया फाटक के बीच रेलवे ट्रैक के बीच मिला था, वह अर्धनग्न था। उसकी दोनों आखों से खून निकल रहा था। कान भी कटा था। उसने पुलिस को अपना नाम अतुल तिवारी  बताया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी। अस्पताल में कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

शुक्रवार रात से गायब था

पड़ोसी नित्या प्यासी ने बताया कि 23 वर्षीय अतुल शुक्रवार रात से ही घर से लापता था। परिवार वालों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर, परिवार वाले कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहात थाना टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.