Type Here to Get Search Results !

आदिवासियों पर सियासत अभी बाकी है.कांग्रेस करेगी मेगा शो, बन रही रणनीति

भाजपा के बड़े आयोजन के जवाब में आदिवासी सीटों पर फोकस \

भोपाल । प्रदेश में जनजातीय वर्ग को लेकर चल रहे सियासती दांव पेंच में अब कांग्रेस भी पीछे नहीं रहने वाली है। कांग्रेस भी अब आदिवासियों के बीच मेगा शो करने की तैयारी है। करीब साढ़े सात साल पहले भी प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में राहुल गांधी पहुंचे थे। अब ऐसा ही कोई कार्यक्रम बनाने की योजना तैयार की जा रही है, इसके लिए 24 नवंबर को पाटी रणनीति तय करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने आदिवासी विधायक, पूर्व विधायकों के साथ ही जनजातीय वर्ग से आने वाले पूर्व सांसदों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश की आदिवासियों के लिए आरक्षित हर सीट को लेकर चर्चा होगी ही। इसके साथ यह भी माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर भी कोई कार्यक्रम आदिवासियों के बीच में बनाया जाए। इसलिए इस बैठक में कांग्रेस ने अपने 29 आदिवासी विधायकों को क्षेत्र के पूरा डेटा के साथ बुलाया है। वहीं जिन सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है, वह पूर्व विधायकों को डेटा के साथ बुलाया गया है। इनके अलावा पूर्व सांसदों को भी इस बैठक में बुलाया गया है। 

राहुल आ चुके हैं मंडला के चांड़ा में 

राहुल गांधी वर्ष 2014 में मंडला जिले में आए थे। यहां पर उन्होंने आदिवासियों के बीच में अपनी चौपाल लगाई थी। मंडला जिले के पादरी पठारा गांव में तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं से मुलाकात करने के लिए वे बैगा आदिवासियों के बीच चांड़ा पहुंचे थे और भाषण देने की बजाए उनकी समस्याएं सुनीं थी। इसका व्यापक असर हुआ था। इस बार भी राहुल गांधी को आदिवासी के बीच में बुलाया जा सकता है, लेकिन इस बार स्वरूप मेगा शो का हो सकता है।

सोशल मीडिया पर बढ़े फालोअर्स, 10 लाख के पार 

प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया पर लगातार ताकत बढ़ती जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फालोवर्स की संख्या दस लाख पार कर ली है। कमलनाथ के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का असर दिखने लगा है। उसने अपने फालोवर्स की संख्या दस लाख पार कर ली है। सोशल मीडिया पर एक मिलियन फॉलोवर्स वाली प्रदेश में कांग्रेस पहली पार्टी बन गई है। कांग्रेस की आईटी टीम को उम्मीद है कि सभी जिलों में सुपर 100 टीम बनने के बाद फॉलोवर्स की संख्या और तेजी से बढ़ेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.