प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भारतभूमि के महान संत आदि शंकराचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। आयोजित कार्यक्रम का डिंडौरी जिले में श्री नर्मदेश्वर मंदिर और त्रयम्ब्केश्वर मंदिर मे सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण उपस्थित श्रृद्वालुओं ने देखा और सुना। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम ने श्री नर्मदेश्वर मंदिर में में पूजा अर्चना की। श्री नर्मदेश्वर मंदिर के पुरोहितों ने पूजा-पाठ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज तेकाम ने देश-प्रदेश के नागरिकों की विकास और समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार से त्रयम्बकेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिघि और श्रृद्वालुजन उपस्थित थे।
