Type Here to Get Search Results !

लव मैरिज घर वालों को मंजूर नहीं, प्रेमी युगल की लाशें कुए में मिली

5 दिन से लापता थे, सुसाइड-ऑनर किलिंग में उलझी कहानी
जबलपुर। शहर से लगे बरेला कस्बे में 5 दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका की लाशें कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि दोनों के परिजन इंटरकास्ट लव मैरिज के लिए राजी नहीं थे। मामला आत्महत्या का है या ऑनर किलिंग, इसकी जांच चल रही है। युवती 3 नवंबर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परजिनों ने 3 नवंबर को ही बरेला थाने में दर्ज कराई थी। वहीं, युवक के परिजनों ने उसके बारे में किसी तरह की रिपोर्ट नहीं की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने सुसाइड की है या उनकी हत्या की गई है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। बरेला पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम 5 बजे के लगभग परतला गांव से सूचना मिली कि एक युवक-युवती का शव खेत में बने कुएं में उतरा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव निकलवाया। शव दो से तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। युवती की पहचान उसी गांव निवासी 20 वर्षीय पूजा पटेल के रूप में हुई। युवक की पहचान 10 किमी दूर बरेला के वार्ड नंबर 6 भीमराना मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय नीलेश उर्फ नीलू साहू के रूप में की गई। 3 नवंबर से लापता थे नीलू और पूजा डीएसपी अपूर्वा किलेदार के मुताबिक परतला गांव निवासी हरदू पटेल ने बेटी पूजा पटेल की गुमशुदगी 3 नवंबर को दर्ज कराई थी। इसी दिन वह गायब हुई थी। हालांकि नीलेश के गायब होने की गुमशुदगी परजिनों ने दर्ज नहीं कराई थी। पूजा आठवीं तक पढ़ी थी। वह घरेलू काम करती थी। 3 नवंबर की शाम 7 बजे वह घर से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटने पर परजिनों ने आधी रात थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाजार में ठेला लगाता था नीलेश बरेला पुलिस के मुताबिक निलेश भी 3 नवंबर से ही गायब था। वह बरेला में सब्जी का ठेला लगाता था। उसके पास ही पूजा पटेल के पिता हरदू और 17 वर्षीय छोटा भाई भी ठेला लगाते थे। इस कारण उनका परिचय था। निलेश अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान पूजा पटेल से उसे प्यार हो गया। बताते हैं कि पूजा भी निलेश को प्यार करने लगी थी। पर इंटरकास्ट होने के चलते उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.