भगवा पर भड़के साधू-संत तो रामायण एक्सप्रेस के वेटरों की ड्रेस बदल गई
November 23, 2021
0
रेलवे ने 24 घंटे से कम समय में लिया एक्शन
नई दिल्ली। रामायण सर्किट ट्रेन के वेटरों को संतों की वेशभूषा पहनाने पर हुए विवाद के बाद रेलवे ने उनका ड्रेस कोड बदल दिया है। साधु-संतों ने इसकी जानकारी मिलने के बाद ट्रेन रोकने की चेतावनी दी थी और रेल मंत्री को पत्र लिखा था। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग साधु की वेशभूषा में नजर आ रहे थे जो की खाना परोस रहे थे। इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि ये रामायण सर्किट ट्रेन का वीडियो है और ये सभी ट्रेन के वेटर हैं, जो इस लुक में यात्रियों को खाना परोस रहे हैं। इस पर परमहंस अखाडा परिषद् के पूर्व महामंत्री अवधेशपुरी ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि संतों की वेशभूषा वेटरों को पहनाई गई है, जो की साधू समाज का अपमान है। जल्द ही इसकी वेशभूषा को बदला जाए वरना 12 दिसंबर को निकलने वाली ट्रेन का संत समाज विरोध करेगा। ट्रेन के सामने हजारो हिन्दुओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद रेलवे ने ड्रेस कोड में बदलाव कर दिया है।
Tags