Type Here to Get Search Results !

सोना सस्ता- शादी के सीजन में रिकार्ड हाई से 8 हजार रुपए कम

वायदा बाजार के मुताबिक सोना 47 हजार 693 पर ट्रेड

नई दिल्ली। मंगलवार यानी 23 नवंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 1,008 रु पए सस्ता होकर 47,826 रु पए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो शाम 6 बजे सोना 230 रु पए की गिरावट के साथ 47,693 रु पए पर ट्रेड कर रहा था। 64 हजार के नीचे आई चांदी.... अगर चांदी की बात करें तो रूष्टङ्ग पर दोपहर 6 बजे ये 1,121 रु पए की गिरावट के साथ 63,450 रु पए पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा बाजार में ये 2,048 रु पए सस्ती होकर 63,781 रु पए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

अगस्त 2020 में 56 हजार के पार पहुंच गया था सोना....... 

सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता चल रहा है। पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत 56,200 रु पए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह एक रिकॉर्ड था। अभी ये 47,826 रु पए पर है। यानी ये अपने रिकॉर्ड हाई से 8,374 रु पए प्रति 10 ग्राम कम में मिल रहा है।

 सोने में क्यों आ रही गिरावट?......

 केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि सोने में गिरावट का कोई बडा और ठोस कारण नहीं है। अमेरिकन फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखा है। इससे सोने पर विपरीत असर पडा है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने में बढत देखने को मिल सकती है।

 55 हजार तक जा सकता है सोना................. 

अजय केडिया कहते हैं कि देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। इसके अलावा कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रु पए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अगर आप सोना खरीदने या इसमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.