दिल्ली-एनसीआर | समेत समूचे उत्तर भारत में सुबह और शाम को हल्की ठिठुरन वाली ठंड शुरू होने में अभी समय है। बावजूद इसके न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में इजाफा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ है, सुबह के समय कोहरा रहा, लेकिन धूप निकलने के साथ ही यह छंटने लगा है। इस दौरान यानी मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Breaking News
Loading...
