Type Here to Get Search Results !

मंडला सहित एमपी में 1547 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 6 मेडिकल कॉलेज

शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, आदिवासी क्षेत्रों पर है फोकस 

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार और भाजपा की रणनीति में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पकड़ मजबूत बनाना जारी है। भाजपा ने जनजातीय गौरव कार्यक्रम का समापन मंडला जिले में करने के बाद शिवराज कैबिनेट ने मंडला जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने का निर्णय किया है। प्रदेश में 1547 करोड़ 45 लाख रुपए से 6 नए मेडिकल के निर्माण कार्य को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ये चिकित्सा महाविद्यालय भवन मंडला, सिंगरौली, श्योपुर, राजगढ़, नीमच तथा मंदसौर में बनाए जाएंगे।

 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंडला, सिंगरौली, श्योपुर, राजगढ़, नीमच तथा मंदसौर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए क्रमश: राशि रुपए 249.63 करोड़, 258.07 करोड़, 256.83 करोड़, 256.55 करोड़, 255.78 करोड़ तथा 270.59 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) को वर्तमान में प्रशासन अकादमी से पृथक कर एक स्वतंत्र इकाई के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। सीमेट में स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्कूल प्रबंधन से जुड़े जनजाति कार्य विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। कैबिनेट ने सिडबी को एक मुश्त समझौता राशि 90 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिये मध्यप्रदेश वित्त निगम को 90 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता लघु अवधि ऋण के रूप में देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.