Type Here to Get Search Results !

ये व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व का सम्मान: सोलंकी

ादगार बन गया सुशीला सिंह का अमृत महोत्सव जबलपुर। पूर्व मेयर श्रीमती सुशीला सिंह के 75वें जन्म दिवस पर मनाया गया अमृत महोत्सव कई मायनों में यादगार रहा। राजनीतिक सत्ता से कहीं ऊपर धर्मसत्ता थी, जिसने जीवन सेवा के सम्मान में अपनी खुली सहभागिता दी। सम्मान-अपमान से परे श्रीमती सिंह उसी मुस्मान-मुद्रा के साथ विराजीं, जो उनकी पहचान थी। मानस भवन सभागार में उनका नागरिक अभिनंदन पुरजोर तालियों के बीच किया गया। इस अवसर पर बाबा कल्याणदास, स्वामी गिरीषानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी राघवदेवाचार्य, दीदी ज्ञानेश्वरी, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद राकेश सिंह, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव मंच पर तो दर्शक दीर्घा में शहर के गणमान्य जन इस समारोह के साक्षी रहे। मंचस्थ मनीषियों ने श्रीमती सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व की पुरजोर प्रशंसा की। सभी ने उनके जीवन को प्रेरणादायी, सेवाभावी और अनुकरणीय बताया। श्रीमती सुशीला सिंह ने भी अपने मन की बात कही। उनकी बहू तनुश्री सिंह ने उनके जीवन यात्र पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व एमआईसी सदस्य नंदकुमार यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद अनिल तिवारी, चक्रेश नायक, राजेश मिश्र, कमलेश अग्रवाल, शरद ताम्रकार सहित श्रीमती सिंह के साथ कार्य करने वाले पार्षदों का विशेष योगदान था। इस अवसर पर भाजपा-कांग्रेस के नेतागण दलगत भावनाओं को परे रखते हुए उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.