भाजपा नेता विनोद मालवीय बने कलार समाज के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी
नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा भाजपा नेता विनोद मालवीय जी को हैहय क्षत्रिय कल्चुरी कलार समाज मण्डीदीप का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ..गौरतलब है कि विगत रविवार जाखला हनुमान मंदिर परिसर में कलार समाज मण्डीदीप द्वारा आयोजित बैठक में समाज के संरक्षक गणों के उपस्थिति में नगर अध्यक्ष दुर्गेश मालवीय द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में श्री मालवीय को मीडिया प्रभारी का दायित्व देकर सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि विनोद मालवीय की सामाजिक प्रतिष्ठा ना केवल नगर में बल्कि जिले और प्रदेश में भी है समाज व प्रदेश वाशियों ने दी बधाइयों मित्रो ने किया भव्य स्वागत

